शिवम वर्मा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा बढ़ाया सुल्तानपुर का मान, डीएम-एसपी ने किया सम्मानित

Original Content Publisher  : bebakmanch.com -  5 yrs ago

सुल्तानपुर - शिवम वर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, डीएम-एसपी ने किया सम्मानित

बताते चलें की वाटर लेबल मापन मशीन बनाने वाले शिवम वर्मा पुत्र रमेश कुमार वर्मा, निवासी - पोस्ट भॉई, विकास खण्ड दूबेपुर, जनपद सुल्तानपुर को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र द्वारा अपने-अपने कार्यालय में सम्मानित किया गया। मधुसूदन विद्यालय इण्टर कॉलेज, सुल्तानपुर के 12वीं के छात्र शिवम ने बैट्री द्वारा संचालित वाटर लेबल मशीन बनाकर जल संरक्षण की दिशा में अभिनव प्रयास किया। उन्होंने बताया कि यह मशीन घर में लगी पानी की टंकी के वाटर लेबल को समय-समय पर दर्शाता रहेगा।  इनके इस प्रयास को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल किया गया है। इनके इसी उपकरण के लिए 15 मार्च, 2018 को पूर्व जिलाधिकारी संगीता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा द्वारा भी  सम्मानित किया जा चुका है।


26789d6a-c628-4a63-8411-fbbf41539196.jfif


d7491d0f-6ee4-4cbf-beb9-83f5164988bd.jfif



       "जानकारी के साथ साथ अपने मासिक खर्चे भी निकालें"
             इनस्टॉल करें SPTM Media एप्प
क्लिक हेयर


पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे वेबसाइट पर पढ़ें पे क्लिक करें




Original Publisher Source
(As mentades by google play news policy)
Original Publisher Name  :  Admin
Original Publisher Email  :  Admin