मुकेश सहनी ने की ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात, करीब 1 घंटे हुई चर्चा, सियासी हलचल तेज

Original Content Publisher  bharatsamachartv.in -  3 yrs ago

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। सभी सिसायी दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भागीदारी संकल्प मोर्चा को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में ओम प्रकाश राजभर ने विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी से मुलाकात की है। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

प्रयागराज में बिहार सरकार में मंत्री एवं विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा संयोजक ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर करीब एक घंटे चर्चा हुई है।

बताया जा रहा है, VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी से मुलाकात के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी मुलाकात करेंगे। इन दोनों नेताओं के मुलाकात के बाद कयास लगाये जा रहे हैं, मुकेश सहनी भी भागीदारी संकल्प मोर्चा का एक हिस्सा हो सकते हैं।

Original Publisher Source
(As mentades by google play news policy)
Original Publisher Name  :  Admin
Original Publisher Email  :  Admin