भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी, वाराणसी के एक होटल में लगाई फांसी - Bhojpuri actress Akanksha Dubey commits suicide in a hotel

Original Content Publisher  intdy.in -  1 year ago

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के सारनाथ के एक होटल में आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं.

भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। 

आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश की अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं। 

टिक-टॉक से की थी कैरियर की शुरुआत
बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों का फी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया।

26_03_2023-akanksha_1_23367468_124229557.jpg



Original Publisher Source
(As mentades by google play news policy)
Original Publisher Name  :  Admin
Original Publisher Email  :  Admin