हार्ट है जीवन का अहम हिस्सा, जानिए कैसे रखे अपने दिल को हेल्थी, फॉलो करना होगा ये टिप्स

Original Content Publisher  bebakmanch.com -  3 yrs ago

बेबाक मंच / दिव्या बाजपेई : आज  के समय में बूढ़े लोगों से कहीं ज्यादा युवा दिल की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 6.2 करोड़ लोग दिल की बीमारी से ग्रसित है, जिनकी उम्र 40 साल से कम है। दिल की बीमारी का सबसे बड़ा कारण है आजकल के युवाओ की खराब और बिजी  लाइफस्टाइल। इसके कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल आदि जैसी बीमारियां भी हो सकती है। अगर आप खुद को दिल की बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें-

1 - कंट्रोल में रखें वजन 

ज्यादा वजन बहुत-सी बीमारियों का कारण होता है। यह दिल की बीमारी से लेकर डायबिटीज के तक के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है इसलिए वजन कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। 

2 - डेली करें एक्सरसाइज 

आपको डेली कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आप अपने एक्सरसाइज को अपनी क्षमता के हिसाब से घटा या बढ़ा सकते है।आपको बता दें कि डेली एक्सरसाइज करने से दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना कम हो जाता है।   

3 - फाइबर से भरपूर डाइट लें

कई एक्सपर्ट्स के अनुसार जो लोग अपने डेली डाइट में फाइबर को शामिल करते है, उन्हें दिल की बीमारियों का खतरा  कम हो जाता है। वही ओट्स मील, ब्राउन राइस, बींस में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। 

4 - पर्याप्त नींद हैं ज़रूरी 

स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद बहुत ज़रूरी है। जो लोग पर्याप्त मात्रा में नींद लेते हैं, वह दिल की बीमारियों से दूर रहते है। पूरी नींद लेने से हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही आप धूम्रपान करने से भी बचें।



Original Publisher Source
(As mentades by google play news policy)
Original Publisher Name  :  Admin
Original Publisher Email  :  Admin