लखनऊ, कानपुर व वाराणसी में कल से नाइट कफ्र्यू लागू -UP80

Original Content Publisher  : up80.online -  5 yrs ago

500 से अधिक कोरोना केस वाले जिलों में नाइट कफ्र्यू लगाने की छूट...

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी एवं कानपुर में नाईट कफ्र्यू लगाने का फैसला लिया गया है। इन शहरों में 8 अप्रैल से रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 13 अति प्रभावित जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की और निर्देश दिया कि जिन जिलों में 500 से अधिक कोरोना के मामले हैं, वहां पर 8 अप्रैल से रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाने के लिए डीएम विचार करें। सीएम योगी ने यह भी कहा कि भीड़ वाली जगह चिन्हित करें और नियमों का सख्ती से पालन कराएं।



Original Publisher Source
(As mentades by google play news policy)
Original Publisher Name  :  Admin
Original Publisher Email  :  Admin