41 राज्यसभा सांसद निर्विरोध चुने गए बाकी पर 10 जून को होगी वोटिंग, देखें लिस्ट

Original Content Publisher  livehindustan.com -  2 yrs ago

10 जून को होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 41 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया। ये निर्वाचित उम्मीदवार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और तमिलनाडु से राज्यसभा पहुंचे हैं। जीतने वाले उम्मीदवारों में एक निर्दलीय उम्मीदवार के अलावा भाजपा, कांग्रेस, आप, रालोद, सपा, झामुमो, द्रमुक, अन्नाद्रमुक और वाईएसआर कांग्रेस दल शामिल हैं। 3 जून को वापसी का आखिरी दिन था।

उत्तर प्रदेश: भाजपा के आठ सदस्यों समेत 11 निर्विरोध जीते

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा के आठ सदस्यों सहित 11 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। आठ निर्वाचित भाजपा सदस्यों में लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, सुरेंद्र नागर, डॉ के लक्ष्मण, मिथिलेश कुमार, बाबूराम निषाद, संगीता यादव और दर्शन सिंह शामिल हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कपिल सिब्बल को चुना गया है। वहीं, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी को भी निर्वाचित घोषित किया गया है। दोनों को समाजवादी पार्टी के समर्थन से चुना गया है। समाजवादी पार्टी के जावेद अली भी निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने भी निर्वाचित सदस्यों को उनके प्रमाण पत्र दिए।

झारखंड : झामुमो के माजी, भाजपा के साहू ने लिया सर्टिफिकेट

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महुआ माजी और भाजपा के आदित्य साहू को शुक्रवार को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में झामुमो के 30 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 17 विधायक तथा मुख्य विपक्षी दल भाजपा के 26 विधायक हैं।

पंजाब : आप के सीचेवाल और साहनी चुने गए

राज्यसभा चुनाव में पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमजीत सिंह साहनी को निर्विरोध चुन लिया गया है। पंजाब विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी सह सचिव सुरिंदर पाल ने बताया कि सीचेवाल और साहनी दोनों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है। 

मध्यप्रदेश : तन्खा, सुमित्रा और कविता राज्यसभा पहुंचे वरिष्ठ वकील एवं कांग्रेस नेता विवेक तन्खा, भाजपा की महिला नेता कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि को शुक्रवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के शुक्ला और रंजन निर्विरोध निर्वाचित

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन शुक्रवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए। 

बिहार : पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित बिहार से राज्यसभा की पांचों सीटों के लिए जदयू, भाजपा और राजद के प्रत्याशी शुकवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जदयू प्रत्याशी खीरू महतो, भाजपा उम्मीदवार सतीश चंद्र दूबे एवं शंभू शरण पटेल जबकि राजद प्रत्याशी मीसा भारती और डॉ. फैयाज अहमद को जीत का प्रमाणपत्र अपराह्न करीब चार बजे दिया गया।

तमिलनाडु : चिदंबरम, पांच अन्य

राज्यसभा पहुंचेतमिलनाडु से नामांकन दाखिल करने वाले सभी छह उम्मीदवारों को अधिकारियों ने शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पी. चिदंबरम शामिल हैं। चिदंबरम के चयन के साथ कांग्रेस पार्टी के पास लंबे अंतराल के बाद राज्यसभा में तमिलनाडु से एक सदस्य होगा। 2016 में चिदंबरम महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चुने गए और उनका कार्यकाल इस साल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

उत्तराखंड : डॉ. कल्पना सैनी के निर्चाचन पर मुहर भाजपा नेता डॉ. कल्पना सैनी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। शुक्रवार को विधानसभा भवन में रिटर्निंग अफसर और विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल ने उन्हें निर्वाचन सर्टिफिकेट सौंपा। खुद को उत्तराखंड की बेटी बताते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की समस्याओं को राज्यसभा में उठाएंगी।

आंध्र प्रदेश : वाईएसआरसी के चार

प्रत्याशी जीते आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसी) के चार प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।आंध्र प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटें हैं। उनमें से एक सीट भाजपा और एक सीट तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के पास है। 





Original Publisher Source
(As mentades by google play news policy)
Original Publisher Name  :  Admin
Original Publisher Email  :  Admin